परवेज अख्तर/सिवान : गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर खिरौली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल का इलाज गाेरखपुर में चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रौली गांव निवासी देवनाथ साहनी के पुत्र सुभाष साहनी की बरात शनिवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के माधवापुर गई थी। इसमें गांव के ही जंग बहादुर साहनी का पुत्र पंकज साहनी तथा सूबेदार साहनी का पुत्र सोनू साहनी अपनी बाइक से बरात गए थे। शादी सम्पन्न होने के बाद उक्त दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर खिरौली गांव के समीप रविवार की सुबह गुठनी के तरफ से तेज रफ्तार से जा रहीे बोलेरो से टक्कर होने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त कर रही पुलिस ने दोनों घायलों को अचेतावस्था में अस्पताल लाया। चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक के परिजन बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे तभी लार के पास सोनू साहनी की मौत हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…