परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज गांव में शुक्रवार को बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। मृतक शाहगंज निवासी पूर्व सरपंच फरमान खान (75) है। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ कर उसकी जमरकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह फरमान खान अपने दरवाजे के सामने खड़े थे। तभी महाराजगंज के तरफ से आर रही तेज रफ्तार बाइक का चालक अनियंत्रित हो गया और उसने फरमान खान को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से फरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सतना किशुनपुरा निवासी रामेश्वर साह का पुत्र रंजीत साह है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक चालक रंजीत साह को पकड़ बंधक बना लिया और जमकर धुनाई की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच बाइक चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा कर थाना लाई। अस्पताल में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…