पचरुखी के हरदिया में तीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने जनमानस को झकझोरा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना के हरदिया गांव में दो दिनों में तीन लोगों की संदिग्ध परस्थिति में मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि शराबबंदी के डर से लोग खुलकर कुछ भी कहने से बचने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि दबी जुबान लोग इन मौतों के पीछे जहरीली शराब को कारण मान रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस मामले में जांच में जुट गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल में अबतक मिली जानकारी के अनुसार तीनों की मौत अलग-अलग बीमारी से हुई है। इस घटना से लोगों में हड़कंप है। मृतकों में इसी गांव के बिन्दा राम, भीखम राम व अर्जुन राम शामिल हैं।

प्राप्त सूचना के अनुसार मंगलवार की देर रात भीखम राम व अर्जुन राम की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं बिन्दा राम की मौत संदिग्ध परस्थिति में सोमवार की देर रात में हो गई थी। हालांकि मृतकों के परिजनों ने आनन-फानन में तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इससे पहले मार्च के अंतिम सप्ताह में भी पचरूखी गांव में एक अधेड़ की संदिग्ध परस्थिति में मौत हुई थी। जबकि दूसरे के आंख की रोशनी चली गई थी। उस समय भी जहरीली शराब पीने से मौत की चर्चा तो हुई थी। लेकिन, मृतक के परिजनों ने पुलिस को भनक लगने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026