Categories: पटना

नालंदा में मरने वालों की संख्या 13 हुई….दो की चली गई आंखों की रोशनी….थानेदार सस्पेंड….

पटना: नालंदा में संदिग्ध परिस्थिति में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। परिजन शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं। घटना जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला की है। IG ने सोहसराय थाना अध्यक्ष सुरेश प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है। लोगों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला अब तक जारी है। मृतक की पहचान छोटी पहाड़ी मोहल्ला निवासी प्रह्लाद कुमार (40) सिंटू कुमार (35) एवं बालेश्वर मिस्त्री का पुत्र (35) शंकर मिस्त्री के रूप में हुई।

परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से ही मौत हुई है। इस इलाके में चुल्हाई शराब बनता है। अगर प्रशासन चाहे तो शराब क्या उसकी एक बूंद पानी मिलना तक मुमकिन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि घर चलाने वाला अब इस दुनिया में नहीं रहा। अब उनकी जिंदगी कैसे गुजरेगी।

शनिवार को मरने वालों में भागो मिस्त्री (55), मन्ना मिस्त्री (55), सुनील कुमार (24), धर्मेंद्र उर्फ नागेश्वर (50), अर्जुन पंडित (51), कालीचरण (50), राजेश कुमार (42), रामपाल शर्मा और मानपुर थाना क्षेत्र के प्रभु विगहा गांव के रामरूप चौहान (45) व शिवजी चौहान (45) शामिल थे। वहीं, सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी निवासी ऋषि कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

शराब पीने से करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसमें छोटी पहाड़ी निवासी राजू चौहान और उसके चचेरे भाई ऋषि चौहान के आंखों की रोशनी चली गई। परिवार ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए विम्स ले गए। जहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद सोहसराय के बाईपास स्थित निजी क्लिनिक में दोनों भर्ती कराया गया। क्लिनिक में इलाज के एवज में उनलोगों से मोटी रकम की मांग की गई है। जान बचाने के लिए वे लोग भूमि बेचकर इलाज कराने में जुटे हैं। दोनों युवक दूसरे प्रदेश में भट्‌ठा पर काम करता था। रात में शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ी।

उधर, छापेमारी में 750 एमएल की 5 बोतल विदेशी शराब, एक बोरा टेट्रापैक, पैकेजिंग मटेरियल, चुलाई देसी शराब 4 लीटर, 250 एमएल का 25 पाउच देशी शराब, 200 एम एल का 22 पाउच एवं 400 एमएल का 4 पाउच देसी शराब, 750 एम एल की 87 बोतल शराब मिली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026