Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिसवन में जनता दरबार में वाद-विवादों का हुआ निपटारा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिसवन अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी इंद्रवंश राय के नेतृत्व में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित वाद-विवादों का निपटारा किया गया. अंचलाधिकारी इंद्रवंश राय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई गांव के लोगों द्वारा भूमि से संबंधित विवाद के लिए आवेदन दिया गया था. लोगों द्वारा दिए हुए आवेदन के आलोक में शनिवार को दोनों पक्षों को नोटिस भेज कर सिसवन अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था.

सिसवन थानाध्यक्ष के माध्यम से चौकीदारों द्वारा नोटिस भेजकर जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए कहा गया था. नोटिस के माध्यम से दोनों पक्षों के लोगों द्वारा आपसी सहमति से दस मामलों का निपटारा किया गया. वहीं कुछ मामले पेचीदा होने के चलते और आपसी सहमति न बन पाने के कारण  कोर्ट द्वारा निपटारा करने की भी सलाह लोगों को दी गई. मौके पर अंचल सहायक अविनाश पांडे, राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026