छपरा

जिला हैंडबॉल संघ की बैठक में राज्य सबजूनियर बालिका चैंपियनशिप कराने का निर्णय

छपरा: जिला हैंडबॉल संघ की बैठक मशरक के बहरौली पंचायत भवन पर शनिवार को हुई। लंबे कोरोनाकाल के बाद आयोजित बैठक में पिछले वर्ष आयोजित ईस्ट जोन नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में पुरुष एवं महिला टीम में चैंपियन होने वाले बिहार टीम में शामिल सारण के खिलाड़ियों, कोच तथा सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों एवं संघ के पदाधिकारियों के अलावे संत जलेश्वर एकेडमी टीम को बधाई दी गई । बैठक में हुए खर्च का विस्तृत विवरण सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया । बैठक में नए वर्ष के कैलेंडर एवं प्रतियोगिता कोविड गाइड लाइन के तहत बिहार हैंडबॉल संघ द्वारा जारी जोनल प्रतियोगिता के रूप में कराने का निर्णय लिया गया ।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य संघ द्वारा आवंटित जोनल प्रतियोगिता के बाद राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप 23 एवं 24 जनवरी को मशरक के बहरौली में आयोजित की जाएगी। जिसके आयोजन समिति का गठन राज्य संघ से अनुमोदन मिलने पर अगली बैठक में कर लिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह जबकि संचालन संरक्षक मुखिया अजीत कुमार सिंह ने किया। प्रतिवेदन जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने रखा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , जमादार राय के अलावे मुखिया प्रतिनिधि महेश सिंह , शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह , समाजसेवी इम्तियाज खान उर्फ चूनु बाबू, मनोज सिंह , रहमत अली मंसूरी,धर्मेन्द्र सिंह , राष्ट्रीय खिलाड़ी बीटू सिंह, कुंदन सिंह ,प्रिंस बाबा सहित अन्य थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026