रसोइया संघ की बैठक में कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय

0
mahilaye

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को रसोइया संघ की बैठक जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव की अध्यक्षता में हुई, बैठक में जिसमें बिहार राज्य रसोइया संघ के बैनर तले सात जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया तथा साथ ही हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में आंदोलन को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम तय किया गया। सात जनवरी को बीआरसी एवं नौ जनवरी को वामदल के समर्थक में बंद करने का आह्वान किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में डेढ़ से दो गुना वृद्धि की गई है, लेकिन रसोइयों को नजरअंदाज किया जा रहा है। राज्य और केंद्र सरकार के इस रवैये से रसोइयों में भारी आक्रोश है। बिहार में सरकारी विद्यालय में कार्यरत रसोइयों की स्थिति काफी दयनीय है। मानदेय के रूप में 1250 रुपया महीना मिलता है। वो भी बारह माह में दो माह का मानदेय काट लिया जाता है, जबकि अन्य राज्यों में रसोइयों को मानदेय के रूप में 5500 से 7500 रुपये मिलते हैं। यहां तक हमलोगों को दुर्घटना बीमा,स्वास्थ्य बीमा, पेंशन का लाभ से भी वंचित किया जा रहा है। सरकार द्वारा बार-बार शौचालय बनवाने का आदेश दे रही है। बैठक में रामनाथ खरवार, बलिंदर यादव,तारकेश्वर साह, शांति देवी, चंद्रबली देवी, ज्ञानी प्रसाद, राजमती देवी, सुभावती देवी, सुशीला कुंवर, प्रभावती देवी, कुंती देवी, अमीषा देवी, रानी कुंवर, रीना देवी, सुग्गी देवी, देवांती कुंवर, शारदा देवी, राधिका देवी, उषा देवी सहित दर्जनों रसोइया उपस्थित थीं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali