Maharajganj News

व्यवहार न्यायालय शुरू होने तक धरना पर अडिग रहने का निर्णय

परवेज अख्तर/सिवान : अनुमंडल मुख्यालय में व्यवहार न्यायालय को शुरू करने के लो अनुमंडल कोर्ट के अधिवक्तागण मंगलवार को 22वें दिन भी धरना व भूख हड़ताल पर बैठे रहे। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक महाराजगंज में व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तिथि मुकर्रर नहीं कर दी जाती है उनका धरना जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के हड़ताल पर रहने से शहर में पूरी तरह न्यायिक व्यवस्था चरमरा गई है। विविध न्यायिक कार्य के लिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है या जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। अधिवक्ताओं के आंदोलन का सहयोग स्थानीय लोगों का भी मिल रहा है। अध्यक्ष मुंशी सिंह, सचिव दिनेश कुमार सिंह, पीपी रंजन द्बिवेदी, अनिल सिंह, आमोद कुमार भानु, गजेंद्र सिंह, वशिष्ठ कुमार सिंह, राजकिशोर शर्मा,चितरंजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, अखिलेंद्र कुमार सिंह आदि धरना एवं भूख हड़ताल पर बैठे रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026