Categories: पटना

कोरोना को लेकर लागू पाबंदियां हटाने पर कल फैसला होगा: नीतीश कुमार करेंगे निर्णय…..ज्यादातर पाबंदियां हटने की है संभावना…

  • स्कूलों को खोलने के साथ ऑफलाइन क्लास चलाने की मंजूरी दी जायेगी
  • नाइट कर्फ्यू हटाया जा सकता है
  • मंदिर और धार्मिक स्थानों को बंद रखने का आदेश वापस लिया जा सकता है

पटना: बिहार में कोरोना को लेकर लागू पाबंदियां हटाने पर अब रविवार को फैसला होगा. सरकार के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की आज बैठक होने वाली थी, लेकिन उसे टाल दिया गया है. अब सीएम नीतीश कुमार के साथ सरकार के आलाधिकारियों की बैठक रविवार की दोपहर में होगी. इस बैठक में पाबंदियां हटाने पर फैसला होगा. हालांकि सरकार में ज्यादातर पाबंदियों को हटाने पर सहमति बन गयी है।

हम आपको बता दें कि राज्य सरकार ने कोरोना को लेकर कई तरह की रोक लगा रखी है. शनिवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होनी थी, जिसमें कोरोना को लेकर लागू पाबंदियों की समीक्षा कर उन्हें हटाने पर फैसला लेना था. हालांकि अब ये बैठक रविवार को होगी लेकिन सरकार ने सूबे में स्कूल खोलने का फैसला कर रखा है. स्कूल खोलने के साथ बाजारों को रात 8 बजे तक ही खुले रखने की बंदिश हटायी जा सकती है. दरअसल बिहार में कोरोना की संक्रमण दर काफी कम होने के कारण सरकार छूट देने पर राजी है. राज्य में संक्रमण दर फिलहाल 0.39% है. कोरोना के नए संक्रमण के मामले में बिहार अभी देशभर में 23वें नंबर पर है।

बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण को जो पाबंदियां लगायी हैं उनकी मियाद 6 फरवरी को पूरी हो रही है. रविवार को को दिन में मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की बैठक होगी और इसके बाद ही नया नियम आम लोगों के लिए जारी कर दिया जाएगा. हालांकि अधिकारियों ने इसे लेकर होमवर्क कर दिया है. शुक्रवार को भी मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में कोरोना को लेकर बैठक हुई थी।

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी पहले ही कह चुके हैं कि शिक्षा विभाग 7 फरवरी से स्कूलों को खोलने पर सहमत है. शिक्षा विभाग बच्चों की पूरी क्षमता के साथ स्कूल खोलने की अनुशंसा कर चुका है. ऑफलाइन क्लास को पूरी तरह से बहाल करने को लेकर शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी भी कर ली है लेकिन आखिरी फैसला मुख्यमंत्री के स्तर पर होना है, जो रविवार की दोपहर तक आ सकता है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024