परवेज अख्तर/सिवान: जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर के निवासी व पूर्व प्रधानाध्यापक श्यामा प्रसाद (62) का निधन गुरुवार की रात में पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. विदित हो कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी व लगातार उनका ऑक्सीजन लेवल गिरता जा रहा था. पहले उनका इलाज सीएचसी बड़हरिया में चल रहा था. लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
पूर्व एचएम श्यामा प्रसाद के निधन पर बड़हरिया, महाराजगंज, पचरुखी आदि के शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है. श्यामा प्रसाद वर्ष-2015 में बतौर प्रधानाध्यापक महाराजगंज प्रखंड के मवि उसरी से सेवानिवृत हुए थे. उनको दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं. इनके निधन पर पूर्व प्रधानाध्यापक विक्रमा प्रसाद, शिक्षक नेता शंकर सिंह, एचएम रमाशंकर सिंह, जेपी गुप्ता, समंवयक गोविंद रजक, रमेश प्रसाद, शिक्षक नेता महेश प्रभात, हरेंद्र पंडित, सुरेंद्र पंडित, अनिल मांझी, मेराज अली, मंकेश्वर सिंह सहित कई गण्यमान लोगों ने शोक व्यक्त किया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…