परवेज अख्तर/सिवान : रघुनाथपुर से दिल्ली जाने वाली मां सरस्वती ट्रेवल्स की बस के चालक को पुलिस ने शुक्रवार की शाम गुठनी चौराहे से शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि गुठनी चौराहे पर बस का चालक किसी पैसेंजर को पीट रहा है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और शराब के नशे की हालत में बस के चालक को सवारी के साथ उलझते हुए पकड़ लिया। पकड़ा गया चालक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखती कला निवासी दीपक सिंह है। चालक की गिरफ्तारी के बाद बस मालिक ने दूसरा चालक की व्यवस्था कर बस को दिल्ली के रवाना किया। थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…