परवेज अख्तर/सिवान :- दिल्ली से एक चार वर्षीय मासूम के अपहरण के मामले
में दिल्ली पुलिस पिछले दो दिनों से रघुनाथपुर थाने की टीम के साथ बच्चे
की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न गांव में छापेमारी
कर रही है। लेकिन खबर प्रेषण तक इस मामले में पुलिस को कुछ खास सफलता
नहीं मिल सकी थी। मालूम हो कि पश्चिमी दिल्ली के रोहणी थाना क्षेत्र
से चार वर्षीय एक मासूम का स्कूल से लौटने के क्रम में 13 मार्च को
अपहरण कर लिया गया। इस मामले में बच्चे के स्वजन ने रघुनाथपुर के लोहागरा
निवासी एक व्यक्ति को आरोपित किया। दिल्ली की पांच सदस्यीय टीम ने
रघुनाथपुर पुलिस के सहयोग से विभिन्न गांवों में छापेमारी की। अपहृत
मासूम के स्वजन सारण जिले के रसूलपुर थाना के रहने वाला हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…