Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान का बेटा दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर दे रहा है किसानों का साथ

परवेज अख्तर /सिवान : ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के राष्ट्रीय सचिव अमरेश कुमार एवं बिहार प्रदेश प्रवक्ता ज़फर अहमद आज किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली के सींघु बॉर्डर पहुँचे जहॉं पिछले 51 दिनों से किसान मोदी सरकार द्वारा जबरन थोपा गया काला कानुन के ख़िलाफ़ खुले आसमान के नीचे 3 डिग्री के तापमान में रहने को मजबूर हैं ।

पंजाब किसान मज़दूर संघर्ष कमिटी मंच के माध्यम वहाँ उपस्थित किसान भाइयों को सम्बोधित करने का अवसर राष्ट्रीय सचिव अमरेश कुमार को मिला जहॉं उन्होंने बताया की ऑल इंडिया अग्रगामी किसान सभा अन्य किसान संगठनों के साथ मिलकर बिहार के राजधानी पटना में बीते 29 दिसम्बर को राजभवन का घेराव किया जिसमें 25 हज़ार से ज़्यादा किसान,मजदूर,कार्यकर्ता भाग लिए लेकिन गोदी मिडिया ने खबर तक नहीं चलाया।

प्रदेश प्रवक्ता ज़फर अहमद ने कहा अगर मोदी सरकार कृषि क़ानून वापिस नहीं लेती है तो आने वाले समय में नार्थ ईस्ट,आसाम,बिहार के किसान संगठन भी अपने अपने लोगों के साथ दिल्ली कुच करेंगें और ज़रुरत पड़ा तो पार्लियामेंट का मिलकर घेराव भी करेंगे ।

वहाँ मौजूद किसान नेताओं ने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली में 1 लाख से ज़्यादा ट्रैक्टर मार्च करेंगे और हज़ारों की संख्या में किसान घोड़ों के साथ प्रेड में हिस्सा लेंगे। हर घर से 1 व्यक्ति और हर गाँव से 10 महिलाओं को इस मार्च में शामिल होने का किसान संगठनों द्वारा अपील किया गया है और आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक तीनों क़ानून वापिस नहीं ले लिए जाते।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026