परवेज अख्तर/सिवान : भाकपा माले प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद के नेतृत्व में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल टड़िला निवासी मृतक विकास कुमार एवं हसनपुरा निवासी प्रदीप महतो के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही सरकार से मृतक के परिजनों को छह-छह लाख रुपए एवं एक-एक सरकारी नौकरी देने तथा सभी घायलों को दो-दो लाख मुआवजा देने की मांग की। मालूम हो कि बीते दिन दो बाइकों की टक्कर में घटनास्थल पर दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य चार बाइक सवार घायल हो गए थे। मौके पर लालजी यादव, रामायण पंडित, मुस्लिम अंसारी, सोबराती अंसारी तथा संजर अली आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…