Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में मौसम हुआ शुष्क तो गर्म कपड़ों की बढ़ने लगी डिमांड

परवेज़ अख्तर/सिवान:
मौसम का मिजाज बदलने पर सर्दी का अहसास होने लगा है तो गर्म कपड़ों की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है। सोने के इस्तेमाल से लेकर पहनने के लिए गर्म कपड़े खरीदे जा रहे हैं। इससे व्यापारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। बाजार में कोट, जैकेट के साथ स्वेटर की मांग में तेजी आई है। शोरूम व दुकानों में इन दिनों खासी रौनक है। खास कर युवाओं में लेटेस्ट जैकेट की डिमांड ज्यादा की जा रही है। वहीं मार्केट में रजाई भरने का काम भी शुरू हो गया है। सुबह-शाम घर से निकलने से पहले लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में लोग बाजार का रुख कर रहे हैं। व्यापारियों ने भी सीजनल कपड़ों की दुकानें सजा दी हैं। जैकेट से लेकर जर्सी, स्वेटर, मोफलर और दस्तानों से दुकानें सज गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन में कपड़ा कारोबार बेहद मंदा रहा। व्यापारियों ने कुछ और दिनों में कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जाहिर की है।

कई जगहों पर लगी है सेल

सर्दी का मौसम शुरू होते ही ब्रांडेड के अलावा अन्य कपड़ों की सेल भी जगह जगह पर लग गई है। बाजार से लेकर मुख्य मार्गों के किनारे लगी दुकानों पर कंबल, शॉल, स्टॉल, चादरों के अलावा जैकेट, स्वेटर की खरीदारी हो रही है। यही नहीं, विभिन्न प्रकार की वैरायटी पर अलग-अलग प्रकार का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं कश्मीर की शॉलों को युवतियां बड़े चाव से खरीद रही हैं, क्योंकि ये सस्ते होने के साथ ही फैंसी भी हैं। गर्म कपड़े के विक्रेता सड़क के किनारे फड़ी लगाकर लोगों को लुभा रहे हैं, जिस कारण उनकी बिक्री भी बढ़ रही है।

ऑनलाइन खरीदारी का भी है असर

व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ने से बाजार प्रभावित हुआ है। अधिकांश ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर बुक कर कपड़े मंगा लेते हैं। ऑनलाइन शॉपिग में समय और मेहनत दोनों बच जाती है, इसलिए ऑनलाइन शॉपिग की ओर लोगों का रुझान अधिक हो रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026