Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राज्य के विशेष दर्जा की मांग को ले जाप ने दिया धरना

परवेज अख्तर/सिवान : जन अधिकार पार्टी (जाप) के कार्यकर्ताओं को बिहार प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को समाहरणालय पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव उर्फ ध्रुव यादव ने किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना पार्टी के दृढ़ निश्चय में रखा गया है। विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पार्टी सड़क से लेकर सदन तक घेराव करेगी तथा जेल भरो अभियान भी चलाएगी। आज पूरे राज्य की स्थिति भय से भी भयावह हो गई है। कोई भी व्यक्ति अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है तथा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। प्रशासन की विधि व्यवस्था भी खराब हो गई है। बालू-गिट्टी के अभाव में मजदूर बेरोजगार हो पलायन कर रहे हैं। पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। धरने पर प्रदेश सचिव संजय रानीपुरी, जिला उपाध्यक्ष आलोक दुबे,प्रधान महासचिव उपेंद्र प्रसाद साहनी, रेहान अली, सुनील निषाद, अभिमन्यु यादव, मनोज यादव, गुफरान अहमद सिद्दीकी, सलाउद्दीन आलम, रवि सिंह यादव, फैसल महमूद, धनंजय प्रसाद, मो. आजाद, सत्येंद्र राम, दिलीप यादव उर्फ राजा, आजाद अंसारी, सद्दाम हुसैन, धनंजय तिवारी, रमाकांत सिंह, पूनम सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026