सीवान में माले नेता से मांगी 20 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर पूरे परिवार को बम से उड़ा देने की दी धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने रिटायर्ड शिक्षक और माले नेता से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। अपराधियों के रंगदारी मांगने का अंदाज भी फिल्मी था। परिजनों की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर निवासी माले नेता राघो प्रसाद अपने परिवार के साथ घर में थे। तभी करीब रात 8.30 बजे घर के बाहर धमाके की आवाज सुनाई दी। परिवार के सदस्य घर से बाहर निकले तो देखा कि दरवाजे पर एक लेटर पड़ा है। लेटर उठाने पर उसमें एक कारतूस मिला। लेटर के माध्यम से अपराधियों ने रंगदारी की मांग की है। चिट्ठी में कारतूस देकर अपनी मंशा को अपराधियों ने जाहिर की है।

अपराधियों ने लेटर में लिखा है कि एक सप्ताह के अंदर 20 लाख की रंगदारी देनी पड़ेगी। रंगदारी नहीं देने पर घर के चारों तरफ बम लगाकर पूरे परिवार को उड़ा दिया जाएगा। अपराधियों द्वारा फेके गए बम के टुकड़े दरवाजे पर बिखरे पड़े थे। परिजनों ने इसकी सूचना एसडीपीओ महाराजगंज पोलस्त कुमार को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष दरौंदा अजीत कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लेटर, कारतूस व अपराधियों द्वारा फोड़े गए बम के अवशेष को भी बरामद किया है। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में जी रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026