परवेज अख्तर/सिवान : शहर के वैशाखी स्थित डॉन बॉस्को हाई स्कूल में शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर नाटक का मंचन किया गया। इसमें प्राथमिक कक्षा के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में दशहरा एवं दुर्गा पूजा के महत्व को नाट्य रूपांतरण द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के कक्षा एलकेजी और यूकेजी की छात्राएं सृष्टि, देवांशी, पूर्वी, सान्वी, अर्चना प्रिंस, भानुप्रिया, विद्यायानु सिद्ध, समृद्धि, सानु, देवांष आदि ने नवदुर्गा के विभिन्न रूपों को प्रस्तुत कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। वहीं छात्रों ने राम,लक्ष्मण सीता के प्रतीक रूप में एक छोटी सी झांकी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक के कोषी वैद्यायन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में कला के प्रति आत्मनिर्भरता बढ़ती है। प्राचार्य रंजू आर चंदन ने बच्चों को आदर्शाें का पालन करते हुए जिंदगी जीने की सीख दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कला शिक्षक अंकित सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…