Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डेंगू का कहर जारी, 80 मरीजों का फिर किया गया ब्लड सैंपल एकत्रित

परवेज अख्तर/सिवान : डेंगू का कहर अभी भी शहर में जारी है। इस कारण लोगों के अंदर डर और बेचैनी का माहौल है, जिसे हल्का सा भी मौसमी बुखार आ रहा है, वो भी डेंगू की जांच करवाने के लिए अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ता है। शहर के कागजी मोहल्ला वार्ड संख्या 9 में शनिवार को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से डेंगू की रोकथाम हेतु निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ.एमडी नेसार के नेतृत्व में शिविर में लगभग 181 से अधिक लोगों को डेंगू से बचाव हेतु जानकारी एवं आवश्यक दवाइयां दी गईं। इस दौरान 80 मरीजों का टोटल ब्लड काउंट (सीवीसी) के लिए ब्लड सेंपल एकत्रित किया गया। एकत्रित ब्लड सेंपल को जांच के लिए भेज दिया गया। डॉ. एमडी नेसार ने बताया कि डेंगू मच्छरों से फैलने वाली मुख्य बीमारी है। इस बीमारी के लक्षण अकस्मात तेज सिरदर्द व बुखार का होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना, जी-मिचलाना एवं उल्टी होना। गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना अथवा त्वचा पर चकते उभरना है। उन्होंने बताया इस बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है। ऐसे में कुलर, पानी की टंकी, फ्रीज की ट्रे, फुलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायर आदि इस प्रकार के मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करें। मच्छरों के काटने से बचने के लिए ऐसे कपड़े पहने जो बदन को पूरी तरह से ढंकें। उन्होंने बताया कि डेंगू के हर रोगी को प्लेटलेट्स की आवश्यकता नहीं पड़ती। डेंगू के लिए कोई विशिष्ट दवा या टीका नहीं है। डेंगू रोग से बचाव एवं नियत्रंण हेतु जनमानस को जागरूक होने की जरूरत है। जांच शिविर को सफल रूप देने के लिए स्थानीय वार्ड पार्षद का सहयोग सराहनीय रहा। जांच शिविर में सदर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डा. श्यामल किशोर,वीवीडीसी योगेंद्र शर्मा, लैब टेक्निशियन भास्कर कुमार, जावेद मियादाद, प्रदीप ओझा, अशोक कुमार के अलावा मो. मुस्लिम, ध्रुव यादव, सहायक मो. इरफान अली, मेराज अहमद, मो. सलमान, गुलाम सरवर, अकबर हुसैन, इरशाद हुसैन, नजीर अहमद, मो. लाल, मो. असलम समेत अन्य लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026