जिले में डेंगू ने शुरू किया पांव पसारना, मिले तीन मरीज

  • मच्छरों के काटने से बचने के लिए मच्छरदानी में सोएं
  • मरीज मिलने पर लार्विसाइडल का हुआ है छिड़काव

परवेज अख्तर/सिवान: डेंगू से सर्तक रहने की जरूरत है अन्यथा यह खतरनाक साबित हो सकता है। देश के अन्य हिस्सों की तरह जिले में भी डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अबतक जिले के तीन लोगों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीज एम्स पटना जबकि एक पीएमसीएच में जांच के दौरान पाया गया। इधर जिले में डेंगू मरीजों की मिलने की खबर से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया और बचाव को लेकर काम पर लग गया। जहां भी डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां पर लार्विसाइडल का छिड़काव व फॉगिंग कराया गया है। मरीजों के लिए सदर अस्पताल में एक वार्ड भी बनाया गया है। डेंगू बुखार के कई लक्षण हैं जिसे आम तौर पर समझा व देखा जा सकता है। इसमें सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों व जोड़ों में दर्द, जी का मचलना, उल्टी लगना, आंखों के पीछे दर्द महसूस होना, ग्रंथियों में सूजन और त्वचा पर लाल चकते होना इस तरह का लक्षण पाया जाता है। इस तरह की समस्या से आपको हो तो फौरन नजदीकी अस्पताल में अपनी जांच कराएं। बताया गया कि सदर अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए कीट की व्यवस्था है।

क्या कहते हैं पदाधिकारी

जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉक्टर एमआर रंजन ने बताया कि थोड़ी सावधानी से डेंगू बीमारी से बचा जा सकता है। शरीर को खुला न रखें, मच्छररोधी क्रीम का प्रयोग करें, स्वच्छता को अपनाएं, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें व आसपास जमे पानी को कीटाणुरहित बनाएं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026