परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए शिक्षा विभाग के विभिन्न संभागों में पदस्थापित चार लिपिकों का संभाग बदल दिया है। पत्र जारी कर संबंधित लिपिकों को 24 घंटे के अंदर स्थानांतरित संभाग में योगदान करने का निर्देश जारी किया है। इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक बबलू मांझी को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय में, राजेश कुमार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय के लिपिक बाबूजान अंसारी को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता कार्यालय के लिपिक मनोज कुमार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी लेखा एवं योजना कार्यालय में पदस्थापित किया गया है। उन्होंने कहा है कि संबंधित संभाग के पदाधिकारी अपने हिसाब से संभाग में लिपिक के कार्यों का बंटवारा करेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…