Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डीईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान : डीईओ चंद्रशेखर राय ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित चंद्र बदन उच्च विद्यालय उसरी धनौती का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नवम एवं दशम की चल रही परीक्षा की जांच की। साथ ही कैश बुक इत्यादि की जांच की। नवम एवं दशम वर्ग में नामांकित 1324 में 1173 बच्चे उपस्थित थे। कुल 18 शिक्षकों में 15 शिक्षक उपस्थित थे,जबकि 3 शिक्षक अवकाश में थे। मॉडल भवन को देख डीईओ काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने एचएम से विद्यालय परिसर में साफ-सफाई रखने की बात कही। डीईओ ने मध्य विद्यालय उसरी धनौती का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में चावल के नहीं रहने के कारण एमडीएम नहीं बन रहा था। डीईओ ने बीआरपी एवं संवेदक पर कार्रवाई करने को कही। डीईओ ने बताया कि बच्चों की उपस्थिति एवं साफ सफाई ठीक ठाक रही। इस मौके पर एचएम अब्दुल रहमान, विवेक सिन्हा, मो. अली, जयप्रकाश, इरशाद अहमद, निजामुद्दीन, मुकेश कुमार, पवन कुमार चौरसिया, दुर्गावती कुमारी, आबिदा परवीन, राजेश कुमार, राजू प्रसाद, विनोद कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026