परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में चल रहे गांधी मजहरुल हक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल में एयर इंडिया देवरिया बनाम बादल क्रिकेट कल्ब मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया जिसमें देवरिया की टीम ने 23 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर देवरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम 19.2 में 173 पर आल आउट हो गई। इस प्रकार देवरिया की टीम 23 रन से मैच को जीत सेमीफाइनल में पहुंच गई। मैन आॅफ दी मैच का पुरस्कार देवरिया टीम के खिलाड़ी राहुल कुमार को मुख्य अतिथि प्रो. महमूद हसन अंसारी ने दिया। खेल के अंपायर इश्तेयाक खान और रिजवान अहमद थे। स्कोरर सैफ खान थे। मौके पर टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता अध्यक्ष जकरिया खान, विकास यादव, दानिश राजा, सजंय गिरि, दाऊद खान, शोएब खान, सैफ खान, फरदीन खान, संजय खान, एमपी खान समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे। जकरिया खान ने बताया कि ग्रुप बी का पहला क्वार्टर फाइनल कैफ एकेडमी सिवान बनाम झारखंड के बीच बुधवार को खेला जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…