विभागीय कार्रवाई : सिवान में अवैध बालू कारोबारी से धन उगाही के चक्कर में 11 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड, हड़कंप

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले में बालू के अवैध कारोबार में अकसर ही पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के मामले सामने आते रहते हैं.जिसमें आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभाग कार्रवाई भी करता रहा है.इसके बावजूद इसके ऐसे मामलों में लगाम लगती नहीं दिख रही.यह ताजा मामला जिले के महादेवा ओपी व सराय ओपी की है.जहां 11 पुलिसकर्मियों पर बालू के कारोबार में शामिल लोगों से अवैध उगाही का आरोप लगा है.जिसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली के आरोप में 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है.प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसी ब्यक्ति ने पुलिस कप्तान श्री शैलेश कुमार सिन्हा को गुप्त शिकायत की थी कि पुलिस कर्मियों के द्वारा बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली को जाती है.

जिसके बाद पुलिस कप्तान श्री सिन्हा ने अवर निरीक्षक कैप्टन शहनवाज को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था और मामले को गंभीरता से लेते हुए कैप्टेन शहनवाज ने मामले की जांच की और जांच रिपोर्ट पुलिस कप्तान को सौंपा जिसके आधार पर पुलिस कप्तान श्री सिन्हा ने सहायक सराय ओपी में पदस्थापित एएसआई क्षत्रपति सिंह,चालक अरविंद गृह रक्षक जयनाथ यादव,ह्रदया सिंह,प्रेम कुमार यादव,व संजय कुमार को सस्पेंड किया है.वहीं दूसरी तरफ महादेवा ओ पी पुलिस की भी बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत एसपी को मिली थी.जिसकी जांच उन्होंने कराई और जांच रिपोर्ट के आधार पर वसूली के आरोप में संलिप्त महादेवा ओपी में तैनात एएसआई योगेंद्र पासवान,चालक गंगाराम राय,गृहरक्षक प्रदीप ओझा,राजन कुमार सिंह और राजेंद्र ठाकूर को सस्पेंड किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026