परवेज अख्तर/सिवान:
इन दिनों जंक्शन पर वरिष्ठ रेल अधिकारियों के आगमन व निरीक्षण का सिलसिला चल रहा है. एक जाते हैं. तो दूसरे की आने की सूचना मिल जाती है. जिसको लेकर इन दिनों जंक्शन पर कार्यरत रेल कर्मचारी तो परेशान हैं. साथ ही साथ पर्यवेक्षक स्तर के कर्मचारी भी कम परेशान नहीं दिखते पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के डिप्टी सीएसओ अभियोदय कुमार ने बुधवार को सीवान जंक्शन पर मौजूद सहायता समाग्री रखरखाव व उसमें उपलब्ध आकस्मिक सहायता संसाधनों का निरीक्षण किया. सीएसओ ने सीधे रेलवे के प्लेटफार्म पर साफ-सफाई का निरीक्षण किया. स्टेशन पर हर तरफ स्वच्छता देख उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को ससंतोष व्यक्त किया और उनकी सराहना की.

जिसके बाद सीएसओ ने सीनियर सेक्सन इंजीनियर, कैरेज एन्ड वैगन, एसएस, लाबी, रॉनिंग रूम सहित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया डिप्टी सीएसओ अभीयोदय कुमार ने कहा कि मैं आज सिवान जंक्शन का निरीक्षण करने आया हूं जहां मुझे खास तौर पर देखना है कि सभी लोग रूल से कम कर रहे है,और नियमानुसार अनुपालन कर रहे है कि नहीं उन्होंने यह भी कहा कि सेफ्टी जागरूक रहे, सेफ्टी हमारा प्राथमिकता है. कमी हुई तो कार्यवाई करेंगे. निरीक्षण के बाद उन्हें कोई कमी नहीं नजर आई. निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएसओ ने सुरक्षा से संबंधित सावधानियों के संदर्भ में स्थानीय अधिकारियों से वार्ता किया और जरूरी दिशा-निर्देश देकर वापस गोरखपुर के लिए रवाना हो गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026