मैरवा थाने पहुंचकर व्यवसाइयों ने चोरी की घटना पर जताई नाराजगी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: मैरवा धाम स्थित आभूषण दुकान में बुधवार की रात हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस की सुस्ती से नाराज व्यवसाई थाने पहुचे और नाराजगी जताई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मोहर्रम जुलूस संपन्न कराए जाने के बाद चोरी की घटना को लेकर ठोस करवाई करने आश्वासन दिया ।उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द ही इस घटना में संलिप्त बदमाशों को पकड़े जाएगे। मैरवा धाम के आभूषण दुकानदार कृष्णा प्रसाद सोना की दुकान के पिछले हिस्से से सेंधमारी कर दस लाख से अधिक का आभूषण चोरी कर लिया गया था।

इस के बाद 112 नंबर डायल कर इसकी सूचना व्यवसाई ने पुलिस को दी। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया।फिर भी पुलिस वहां जांच करने नहीं पहुंची। इसको लेकर व्यवसाई मे नाराजगी थी। व्यवसायी संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चन्द्र और प्रभु वर्णवाल के नेतृत्व में काफी संख्या में स्वर्ण व्यवसाई मैरवा थाना पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष मनोज कुमार से मिलकर चोरी की घटना का अनुसंधान कर शीघ्र उद्भेदन का अनुरोध किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026