हसनपुरा एवं बड़हरिया प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एवं बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ राजेश्वर राम की अध्यक्षता एवं वरीय उप समाहर्ता अनु कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में कल्याणकारी योजनाओं के साथ हो रहे कार्यों पर चर्चा की गई। वरीय उप समाहर्ता ने कहा कि जो भी विकास कार्यों में समस्याएं थी, संबंधित विभाग के अधिकारी को अवगत करा दिया गया। आगामी बैठक में कार्य की समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर अंचलाधिकारी प्रभात कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डा. राजकुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डा. अभय कुमार, राजस्व अधिकारी स्नेहा गुप्ता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद दास आदि उपस्थित थे।

वहीं बड़हिया प्रखंड कार्यालय सभागार में उप समाहर्ता वृषभानु चंद्र की देखरेख में समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रत्येक विभाग के पदाधिकारी से उनके कार्यों की समीक्षा की गई तथा कई निर्देश दिए गए। बैठक में बीपीआरओ सूरज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक महताब अनवर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तब्बू खातून, राजस्व पदाधिकारी राकेश आनंद, अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा पदाधिकारी संतोष कुमार, जीवका एरिया कोआर्डिनेटर संतोष कुमार, सीडीपीओ काजल किरण, मनरेगा पीओ राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026