परवेज अख्तर/सिवान: कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर प्रशासनिक स्तर से पुख्ता तैयारी की गयी है। सीओ अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि रघुनाथपुर में भी सरयू नदी के नरहन घाट पर श्रद्धालु स्नान करेंगे। विधि व्यवस्था को लेकर जिले से पुलिस बल की मांग की गयी है। घाट पर महिला पुलिस की भी उपस्थिति रहेगी। हालांकि, कोविड-19 नियमों और इससे होने वाले संभावित खतरे को देखते हुए श्रद्धालुओं घर पर ही स्नान कर लेने की सलाह दी गयी है। गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्गों को तो बिल्कुल ही मनाही की गयी है।
नदी में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए चिन्हित जगह की बैरिकेडिंग की गयी है। नदी तट पर दो नाव और चार नाविकों की तैनाती की गयी है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में रघुनाथपुर की पुलिस मुस्तैद रहेगी। बहरहाल, कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर गुरूवार से ही दूर-दराज के लोग अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचने लगे थे। कुछ लोगों को गुरूवार को भी सरयू नदी में स्नान करते देखा गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…