दारौंदा में टाटा मैजिक की टक्कर से ढाला का बूम बैरियर टूटा

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
दारौदा स्थित समापर संख्या 78/सी के उत्तरी बूम बैरियर को टाटा मैजिक धक्का मार कर तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मामले की जांच कर उक्त वाहन को जब्त कर लिया। जबकि चालक मौके से फरार था। मामले में उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया किस्टेशन मास्टर दारौंदा द्वारा मेमो प्राप्त कराया गया की गेट संख्या 78 सी को एक जीप द्वारा धक्का मार कर तोड़ दिया गया है। सूचना पर मैं,सहायक उपनिरीक्षक मयंक भूषण तिवारी साथ हेड कांस्टेबल जावेद अख्तर घटनास्थल पर पहुचे। जहां आन ड्यूटी गेट मैन चंद्रिका प्रसाद साह तथा गोविंद प्रसाद यादव मौजूद मिले।

उक्त वाहन गेट के उत्तर सड़क के किनारे खड़ा मिला। गेट मैन उक्त से घटना के बारे में पूछने पर बताया कि स्टेशन मास्टर दारौंदा से गाड़ी संख्या 05164 को पास करने के लिए गेट को बंद करने के निर्देश पर गेट को बंद कर रहा था, की उसी दौरान उक्त टाटा मैजिक का चालक तेज गति से लापरवाही पूर्वक अपने वाहन को चलाते हुए बंद हो रहे गेट के उत्तरी बूम को धक्का मार कर बूम को क्षतिग्रस्त कर दिया। वह चालक अपने उक्त वाहन को वही छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना के कारण उक्त गेट के उत्तरी बूम बैरियर का डेढ़ मीटर बूम टेढ़ा तथा ड्रम पिन टूट गया था। उक्त टेढ़े बूम को सीधा करके तथा ड्रम पिन बदल कर गेट को ठीक कराया गया। 17 हजार 192 रूपया की रेल राजस्व की क्षति होना दर्शाया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026