पटनाः राजधानी पटना में सोमवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी. घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर स्थित शनिचरा मंदिर मोड़ के पास की है. युवक को गोली मारने के बाद अपराधी आराम से निकल गए. मृतक की पहचान धनरुआ थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है युवक के मुंह में सटाकर गोली मारी गई है.
घटना लगभग 8 से 8:30 बजे के आसपास की है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के एक घंटे बाद बहादुरपुर थाना की पुलिस और आलमगंज थाना की पुलिस र पहुंची. इसके बाद शव उठाने को लेकर दोनों थानों की पुलिस में सीमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया. लगभग एक घंटे तक दोनों थानाध्यक्ष अपनी सीमा का हवाला देते रहे. लगभग दो घंटे के बाद 10 बजे के आसपास बहादुरपुर थाना की पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटनास्थल बहादुरपुर थाना और आलमगंज थाना क्षेत्र के बॉर्डर का है.
सीसीटीवी फुटेज का लिया जा रहा सहारा
बहादुरपुर थानाध्यक्ष योगेश चंद्र ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जाएगा. हम लोग जांच में लगे हुए हैं. जो भी अपराधी होगा जल्द पकड़ा जाएगा. हत्या के पीछे क्या कारण है इसका पता नहीं चला है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक नवीन संदलपुर से बाइक से शनिचरा मोड़ होते हुए कुम्हरार ओवरब्रिज की ओर जा रहा था. शनिचरा मोड़ के पास बाइक सवार कुछ अपराधियों ने ओवरटेक किया और मुंह में सटाकर गोली मार दी. नवीन वहीं गिर गया. इसके बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए. हालांकि उस वक्त आसपास की दुकानें खुली थीं. गोली चलते ही सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…