Categories: पटना

क्या 2024 चुनाव के लिए नीतीश ने फिर प्रशांत किशोर से काम करने कहा था, रणनीतिकार का दावा- मैंने मना कर दिया

जन सुराज पदयात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण के जमुनिया गांव पहुंचे प्रशांत किशोर ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा कि 2014 में चुनाव हारने के बाद नीतीश कुमार ने दिल्ली आकर कहा कि हमारी मदद कीजिए। 2015 में हमलोगों ने उनको जिताने में कंधा लगाया, अभी 10-15 दिन पहले बुलाकर सीएम बोले कि हमारे साथ काम कीजिए, हमने कहा कि ये अब नहीं हो सकता है। एक बार जो लोगों को वादा कर दिया है कि 3500 किमी चलकर गांव-गांव में जाकर लोगों को जगाना है, वही करेंगे। पीके ने कहा कि एक बार जनबल खड़ा हो गया, कोई टिकने वाला नहीं है लिखकर रख लीजिए।

प्रशांत किशोर ने जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह का नाम लिए बिना कहा कि मैंने किसी से आजतक पैसा नहीं लिया पर अब ले रहा हूं। बिहार में बदलाव के लिए उनसे फीस ले रहे हैं, जिनके लिए अब तक काम किया है, ताकि ये टेंट लगाया जा सके। पीके ने कहा कि कहा जा रहा है कि मेरे पास पैसा कहां से आ रहा- मेहनत से, अपनी बुद्धि से 10 साल काम किए हैं, दलाली नहीं किए हैं।

बता दें कि जदयू ने प्रशांत किशोर पर ‘भाजपा की ओर से’ काम करने का आरोप लगाया और उनकी बहुप्रचारित ‘जनसुराज’ अभियान के लिए धन के स्रोत को लेकर आश्चर्य जताया। जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बिहार के लोग जानते हैं कि नीतीश कुमार के शासन में राज्य में कितनी प्रगति हुई है। हमें प्रशांत किशोर से प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि किसी भी अन्य नागरिक की तरह वह मार्च या प्रदर्शन करने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किशोर अपने अभियान को चाहे जो भी नाम दें, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वह भाजपा की ओर से काम कर रहे हैं। वह जिस तरह के प्रचार के लिए पैसा खर्च कर रहे हैं, वह संदेह पैदा करता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026