Siwan News

डीआईजी ने किया कांडों का रिव्यू लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का दिया निर्देश

परवेज़ अख्तर/सीवान :- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सारण रेंज के डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के साथ जिले भर के थानेदारों के साथ समीक्षा बैठक कर कांडों का रिव्यू किया. लंबित कांडों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने थानेदारों को टास्क सौंपा. जिले में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के संदर्भ में डीआईजी ने सभी थानेदारों को चौकस रहने और चोरी , हत्या , लूट , शराब से जुड़े अपराध , शराब के मामले में गिरफ्तारी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए यथासंभव सक्रिय रहने का निर्देश दिया . डीआईजी ने बंद पड़े मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और दोषियों को सजा दिलवाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया . डीआईजी ने बहुत सारे थानेदारों का ट्रैक रिकार्ड देखने के बाद उन्हें सुधरने की बात कही . श्री वर्मा ने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ संवाद कायम कर ज्यादा से ज्यादा अपराधिक घटनाओं को अपने पास पहुंचाने के लिए प्रेरित करने की सलाह भी दी .वही उन्होंने राज्य के बाहर जाकर शराब व अन्य माममें का निष्पादन वैसे अपराधी जो सीमावर्ती इलाके में फन मार रहे हों उन पर कड़ी नजर रखें. साथ ही पशु तस्करी पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया. वही खास कर शराब मामलो में सब से अधिक. इस बैठक में एसपी के अलावा सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय , महाराजगंज एसडीपीओ अलावा जिले के सभी थाना के प्रभारी मौजूद थे .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026