Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

……और जब सीवान शहर में पैदल निकल पड़े सिंघम मनु महाराज

सीवान के कई थानों में बिना बताए पहुंचे डीआईजी

परवेज अख्तर /सिवान : डीआईजी सिंघम मनु महाराज ने शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह विभिन्न थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में लापरवाही के दौरान कई पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की है। डीआईजी ने शुक्रवार की रात गुठनी थाना, मैरवा थाना,जीरादेई थाना, सहित अन्य जगहों पर निरीक्षण किया।मुफस्सिल थाना के औचक निरीक्षण के लिए शनिवार की सुबह 6:30 में जब डीआईजी मुफस्सिल थाना पहुंचे तो गेट पर संतरी नहीं था। जिसपर थानाध्यक्ष से पूछताछ कर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद महादेवा ओपी, मुफस्सिल थाना व शहर का पैदल ही भ्रमण कर वहां की कार्यशैली का जायजा लिया। डीआईजी के अचानक पैदल निरीक्षण करते देख पुलिस कर्मी व पदाधिकारी अचंभित रह गए। आम लोग भी उनके इस अंदाज को देखने के लिए थाने की गेट पर एकत्रित हो गए थे। इसके बाद वे पैदल ही शहर होते हुए आइबी पहुंच गए। उनके साथ एसपी अभिनव कुमार भी मौजूद थे। इसके बाद दोपहर में नगर थाना व हुसैनगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना की गश्ती, थाना की ओडी ड्यूटी और पीड़ित की शिकायत पर त्वरित रिस्पांस को लेकर जांच की गई। इधर, डीआईजी के औचक निरीक्षण से लापरवाह पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। डीआईजी ने कहा कि पुलिसिग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार औचक निरीक्षण किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि सभी अपने कार्य को पूरी तत्परता के साथ करें। निरीक्षण के दौरान अच्छे कार्य करने वाले कुछ पदाधिकारी को पुरस्कृत किया गया है। जबकि कुछ कमी पाने पर कार्रवाई भी की गई है। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस पर सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष नजर रखना होगा। उन्होंने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग टास्क दिया गया है। किसी को भी कोई शिकायत हो तो मोबाइल पर फोन या मैसेज कर सकता है। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पेरड में सुधार की जरूरत : डीआईजी

बता दें कि पुलिस लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी ने परेड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पेरड कमांडेंट को कहा कि पेरड में बहुत कमी है इसमें और सुधार की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने दंग नियंत्रण वाहनों का निरीक्षण किया। इसमें एयर गैस खराब होने पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द ठीक करने का आदेश दिया। कहा कि अगली बार निरीक्षण में अगर सही नहीं पाया गया तो कार्रवाई होगी। इसके बाद शस्त्रगार, लाइन डीएसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

लूटकांड उद्भेदन में शामिल पुलिस होंगे पुरस्कृत : डीआईजी

सारण डीआईजी मनु महाराज ने शुक्रवार की रात मैरवा थाना और पुलिस निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस स्टेशन डायरी देखी। विभिन्न आपराधिक कांडों के निष्पादन और शराबबंदी को लेकर यूपी-बिहार सीमा पर पुलिस की गतिविधि और कार्रवाई के बारे में पूछताछ की तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सिवान लौटते समय मैरवा बाजार का भ्रमण कर जायजा लिया। थाना में प्रवेश करते ही डीआईजी सीधे बंदी कक्ष पहुंचे। उस समय शराब के नशे के मामले में एक युवक बंदी कक्ष में मौजूद था। उन्होंने उससे पूछा कि वह किस मामले में और कब से बंद है। इसके बाद वे सीधे शाइस्ता में प्रवेश किए। थानाध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में जाकर वहां की व्यवस्था देखी। इसके बाद वे पुलिस इंस्पेक्टर के कार्यालय पहुंचे और वहां मैरवा समेत इंस्पेक्टर परिक्षेत्र के थानों से संबंधित आपराधिक मामलों की बारे में पूछताछ की। बाद में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यहां सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि बंधन बैंक के कर्मी से लूट की घटना का बहुत जल्द पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पकड़े गए और लूट का सामान बरामद किया गया। इस घटना के उद्भेदन करने वाले टीम में शामिल सभी पुलिस पुरस्कृत किए जाएंगे। इस संबंध में एसपी को कहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026