परवेज अख्तर/सीवान: सीवान पहुंचे डीआइजी मन्नु महाराज ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में एसपी अभिनव कुमार संग सभी थानाध्यक्षों की बैठक बुलाई. बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्ष अपनी पूरी तैयारी के साथ आये हुये थे. बारी-बारी डीआइजी ने सभी थानाध्यक्षों से बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान डीआइजी ने शबे-ए-बारात व होली पर्व को ले काफी एहतियात बरतने का भी निर्देश दिया. थानाध्यक्षों संग बैठक के दौरान डीआइजी ने जब गुठनी थानाध्यक्ष से जानकारी लेनी चाही तो थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पटना हाइकोर्ट में केस के सिलसिले से गये मिले. उनकी प्रभारी थानाध्यक्ष के रुप में थाने में पदस्थापित एसआई ज्ञान प्रकाश बैठक में उपस्थित थे. एसपी ने उनसे केश से संबंधित जानकारी ली तो उनकी तैयारी अपूर्ण मिली. जिसपर डीआइजी ने फटकार लगाते हुये निलंबित कर दिये. बैठक के दौरान डीआइजी का कड़ा तेवर देख थानाध्यक्ष सकते में आ गये.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…