पटना: बालीवुड लीजेंड दिलीप कुमार के निधन से बिहार में उनके चाहने वाले बेहद दुखी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, शाहनवाज हुसैन और चिराग पासवान सहित बिहार के कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। उन्होंने भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा का गौरव भी बढ़ाया था। उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के अवार्ड के अलावा पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से भी नवाजा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से भारतीय सिनेमा जगत को बड़ी क्षति हुई है। नीतीश कुमार ने दिलीप कुमार के स्वजनों और चाहने वालों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की अपील की है।
मांझी ने भी दी श्रद्धांजलि
जीतन राम मांझी ने कहा कि दिलीप कुमार के निधन से भातीय सिनेमा जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है। इसे अब कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वे भारतीय सिनेमा जगत में अपने असाधारण योगदान के लिए सदैव ही याद किये जायेंगे।
शाहनवाज हुसैन ने जताया शोक
बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिलीप साहब भारतीय सिनेमा के लिजेंड्री अभिनेता थे। वह अपने युग के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता थे। वे अपने प्रशंसकों के दिलों में हमेशा बने रहेंगे। उन्होंने अभिनेता के निधन पर गहरा शोक जताया है। शाहनवाज ने कहा कि वे बहुत ही नेक और दरियादिल इंसान थे। उन्होंने अपना जीवन सादगी से जिया और सभी के प्रति सौजन्य से भरे रहते थे।
चिराग ने भी जताया है शोक
लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार का निधन अत्यंत दुःखद है। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान अविस्मरणीय है। कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। राजद की राज्यसभा सांसद डा मीसा भारती ने कहा कि दिलीप साहब केवल अभिनय तक ही सीमित नहीं थे। उन्होंने कलाकारों की कई पीढि़यों को प्रेरित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…