Dindayal pur

मांस से भरा ट्रक पलटा, ग्रामीणों में आक्रोश

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर गांव स्थित डिह के पास तरवारा-बड़हरिया मुख्य मार्ग पर रविवार को बड़हरिया के माधोपुर की तरफ से अवैध तरीके से मांस लेकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रक के पलटने से वहां कुछ अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते ट्रक में लदे मांस की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। वहीं घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने स्थानीय पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मांस से लदा ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ललन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाते हुए जल्द से जल्द ट्रक में लदे मांस को हटवाने का आश्वासन देकर पुलिस बल को तैनात कर दिए। बताते चलें कि अवैध तरीके से पशु मांस की तस्करी का खेल वर्षों से चल रहा है जिस पर पुलिस प्रशासन की नजर नहीं होने के कारण आए दिन हमेशा कहीं न कहीं ऐसी घटनाएं हो रही है जिससे लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे मांस से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक डब्ल्यूबी 23बी 7503 को खाली करवाने के बाद जब्त करते हुए पशु मांस तस्कर, ट्रक मालिक,ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026