Tarwara Hindi News

एंबुलेंस व पिकअप की सीधी टक्कर, चालक गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के पास एसएच 73 पर शनिवार को सिवान से पटना जा रही एंबुलेंस (बीआर 01 पीएफ 8570) तथा पटना से सामान लेकर आ रही पिकअप (बीआर 01 जीसी 9498) में सीधी टक्कर हो गई जिससे एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल एंबुलेंस चालक को मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के बाद उसकी स्थिति गंभीर देख उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल एंबुलेंस चालक सीतामढ़ी जिला के पीपरी थाना का कृष्णा प्रसाद बताया जाता है। वहीं घटना के बाद स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि चालक की स्थिति काफी गंभीर थी। उसका दायां हाथ और दाहिना पैर टूट गए थे। सीना, पेट सहित अन्य जगहों पर अंदरूनी चोट थी। बेहोशी की हालत में उसे पटना रेफर कर दिया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026