Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दारौंदा में मनी ट्रांसफर के संचालक मो. आरिफ से एक लाख पचहत्तर हजार छीन लुटेरे फरार

पुलिस सीसीटीवी में लुटेरों की पहचान में जुटी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रगडगंज पेट्राल पम्प के समीप अनुमंडल कार्यालय के सामने महाराजगंज पटेढा मार्ग पर मनी ट्रांसफर के संचालक से एक लाख पचहत्तर हजार रुपए छीन लुटेरे फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के काजी बाजार स्थित वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के संचालक मोहम्मद आरिफ, स्टेट बैंक शाखा से 1 लाख 75 हजार रुपए निकालकर पैदल ही अपने बाइक लेने जा रहे थे तभी पीछे से बाइक पर सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर रुपया भरा थैला लेकर फरार हो गए।

घटना के संबंध में मनी ट्रांसफर संचालक काजी बाजार निवासी मोहम्मद नबू मियां के पुत्र मोहम्मद आरिफ ने बताया कि मैं अपना बाइक महाराजगंज रगड़गंज मोड़ के समीप हमारा पेट्रोल पंप के आगे सर्विसिंग के लिए दिया था। बाईक सर्विसिंग को देकर बैंक से पैसा निकालने के लिए बैंक आ गया। बैंक से रकम निकाल कर 4:30 बजे के आसपास बाइक लेने के लिए पैदल आ रहा था तभी मेरे साथ यह घटना घटी। घटना की सूचना पर दरौंदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। समाचार प्रेषित होने पर दरौंदा पुलिस सीसीटीवी फुटेज आधार पर लुटेरे की पहचान करने में जुटी है। वहीं इस घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026