Categories: पटना

नहीं रुक रहा तमंचे पर डिस्को, अब आरा से वायरल हुआ वीडियो, बार-बालाओं के साथ फायरिंग करते नजर आए युवक

आरा: बिहार में तमंचे पर डिस्को थमने का नाम नहीं ले रहा है. शादी समारोह या अन्य समारोह में हथियार के प्रदर्शन पर प्रतिबंध सख्ती से लागू है उसके बावजूद भी नियमों को ताक पर रखकर बार-बालाओं के साथ तमंचे पर डिस्को जारी है. मामला भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के हरदिया गांव का है. गांव में 29 अप्रैल को एक तिलक समारोह था जहां खुलेआम हथियार का प्रदर्शन हुआ और फायरिंग भी की गई.

वीडियो में दिख रहा है कि तीन से चार युवक बार-बालाओं के हाथों में तमंचा देकर बिना भय और डर के नाच रहे हैं. युवकों की ओर से फायरिंग भी की गई है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भोजपुरी गानों पर बार–बालाएं तमंचे के साथ ठुमका लगा रही हैं. नाचते-नाचते युवक फायरिंग भी कर रहे हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है. जगदीशपुर पुलिस वीडियो की जांच करा रही है और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान में जुट गई है.

फायरिंग में जख्मी हुआ था दूल्हा

बता दें कि 27 अप्रैल को नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ले में तिलक समारोह में नाच के दौरान दूल्हे ने तमंचे पर डिस्को के दौरान फायरिंग की थी. फायरिंग की इस घटना में खुद दूल्हा रवि शंकर यादव समेत तीन लोगों को छर्रा लग गया था, जिसमें सभी बुरी तरह जख्मी हो गए थे.

दूल्हे और उसके दोस्त को पुलिस ने भेजा था जेल

उक्त मामले में भोजपुर की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हा समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी. घटना के तुरंत बाद नगर थाना प्रभारी आरबी चौधरी ने दूल्हा रवि शंकर यादव और उसके दोस्त लल्लू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026