Siwan News

समाज के विकास में भेदभाव बाधक : एसडीओ

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में मंगलवार को सखिरी महिला विकास संस्थान द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें हजारों युवक-युवतियों ने अपनी भागीदारी के साथ खुल कर अपने विचारों को रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ मंजीत कुमार, एएसपी संजय कुमार तथा प्रबंध न्यासी उर्मिला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि क्रमशः एसडीओ, एएसपी व अन्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। एसडीओ मंजीत कुमार ने घरेलू हिंसा, बाल विवाह तथा किशोर-किशोरियों के बीच लिंग आधारित भेदभाव परविस्तृत चर्चा कर इसे समाज के लिए कोढ़ बताया। उन्होंने कहा कि समाज को विकसित बनाने के लिए इसका विरोध सार्वजनिक रूप से होना चाहिए। उसके बाद एएसपी संजय कुमार ने इससे संबंधित अनेक विचारों के साथ-साथ कानून की जानकारी भी दी। प्रबंध न्यासी उर्मिला ने कहा कि बहू अगर सास-ससुर को माता-पिता और सास, ससुर बहू को बेटी मान लें और सही आचरण करें तो घरेलू हिंसा को मिटाया जा सकता है। लिंग भेद तथा बाल विवाह को रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता आवश्यक है। इस दौरान समारोह में शामिल युवक-युवतियों ने भी खुलकर अपने विचार व्यक्त किया। समारोह को संबोधित करने वालों में पूर्व डीएसपी प्रभुनाथ उपाध्याय, कृषि पदाधिकारी सूर्यकुमार राम, मुखिया मुकेश कुमार सुमन, संदेश महतो,सरपंच अनार कली, बृज किशोर राय, अली राजा, निर्मला सिंह, उमा देवी, श्रीकृष्ण साह, अनिल कुमार, अशोक कुमार,राजीव रंजन, सुबोध तिवारी, हरिमन, रंगीला आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024