Siwan News

370 की समाप्ति एवं राज्य के पुनर्गठन को लेकर हुई चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान :- भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एकता अभियान एक राष्ट्र, एक संविधान कार्यक्रम के निमित्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष धारा 370 के जिला प्रभारी राहुल तिवारी ने सिवान के रामदेव नगर में जाकर जिसमें सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामचंद्र सिंह जी, रामदेव विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह जी एवं अन्य लोगो से मिलकर धारा 370 एवं 35ए की समाप्ति एवं जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का राष्ट्र को संदेश पुस्तिका भेंट किया। मौके पर रामदेव विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण संभव हुआ है साथ ही देश के गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऐतिहासिक निर्णय को जिस कुशलता से क्रियान्वित किया उसे करोड़ों जनों के सपने साकार हुए हैं इस मौके पर प्रोफेसर रामचंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर का विषय है लंबे समय से पूरे देश पर छाया रहा है इसमें कोई संदेह नहीं है कि धारा 370 इस प्रदेश की सारी समस्याओं के मूल में रहा है इस मौके पर राहुल तिवारी ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के गृह मंत्री अमित शाह के इस ऐतिहासिक फैसले से जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के निवासियों को आज पूर्णता आजादी मिली है! भारत देश के साथ पूरा विश्व इस फैसले का समर्थन कर रहा है। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026