Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भाजपा की बैठक में लोस चुनाव की तैयारी पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के उत्तरी और दक्षिण भाजपा मंडल के शक्ति केंद्रों के अध्यक्ष,सदस्यों की बैठक जोन प्रभारी सह अध्यक्ष सुरेश राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को लकड़ी दरगाह पंचायत के लकड़ी खुर्द हलीम टोला गांव स्थित सामुदायिक भवन में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक व्यासदेव प्रसाद ने कहा कि भाजपा देश भक्तों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे देश हित मे कार्यों की जानकारी आम नागरिक तक पहुंचाने का कार्य युवा शक्ति के साथ अन्य भाजपा के सिपाही करेंगे। विधायक ने कहा कि सारे घोटालेबाज पार्टियां भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने का ढोंग कर रही है। भाजपा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में विजयी होकर केंद्र में बीजेपी दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आज से ही लोस चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री हरिराम यादव, उपाध्यक्ष संजय प्रसाद गुप्ता,प्रमुख रीता देवी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री सुदीश सिंह, प्यारे लाल सोनी, मंत्री रमाशंकर साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बड़हरिया उमाशंकर साह, नंदजी प्रसाद, भरत सिंह, प्रहलाद, चंद्रशेखर, बलराम प्रसाद, आशा देवी, शंभू प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026