Siwan News

गोंड जाति संघ की बैठक में रावण के पुतला दहन पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान : बिहार आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र साह गोड़ की अध्यक्षता में शहर के गोंडवाना भवन रामनगर में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में रावण दहन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से सिवान सहित बिहार के विभिन्न जिलों में हो रहे रावण दहन पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव सत्येंद्र साह गोड़ ने कहा कि रावण आदिवासियों के आराध्य देव हैं और उनके पुत्र मेघनाथ को सदियों से पूजते आ रहे है। ऐसे में रावण का पुतला जलाना आदिवासियों के मौलिक अधिकार का उल्लंघन हैजिलाध्यक्ष बालकुंवर साह ने कहा कि महाराज रावण आदिवासियों के राजा सह पूर्वज हैं। उन्हें दशहरा मेला जलाना या राक्षस एवं असुर कहना संस्कृति द्रोह नहीं बल्कि देश द्रोह की श्रेणी में आता है। बैठक में अनिल साह, दिनेश साह, परशुराम साह,मंगल कुमार साह, हिरालाल साह, शंभू साह, छठीलाल साह,हृदय साह, ओमप्रकाश साह, मायानंद साह, राहुल कुमार, सुनील प्रसाद साह, लालदेव साह, आशीष कुमार, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026