Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

किसान गोष्ठी में यूरिया किल्लत पर हुई चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान : मुख्यालय स्थित थाना मोड़ के पास शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रखंड क्षेत्र से आए किसानों द्वारा फसल क्षतिपूर्ति, रबी पटवन, यूरिया की किल्लत पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सामाजिक कार्यकर्ता सह किसान सुरेंद्र पांडेय का कहना था कि रबी बोआई के बाद प्रथम सिंचाई का कार्य किसानों द्वारा शुरू कर दिया गया।,जो किसान प्रथम पटवन कर लिए हैं वे किसान यूरिया के लिए भटक रहें है। बाजार से यूरिया गायब है। किसानों के बीच यूरिया को लेकर हहाकार मचा हुआ है। यूरिया नहीं मिलने से किसान मायूस हैं। उन्होंने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग किया कि जल्द से जल्द यूरिया की किल्लत को दूर किया जाए। किसान कृष्णा चौधरी का कहना है कि जो किसान यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र में है वे तो नजदीकी यूपी के बाजार से यूरिया खरीद कर ला रहे हैं, लेकिन जिन किसानों का घर यूपी सीमावर्ती में नहीं वह किसान काफी परेशान हैं। किसान रामायण राम का है कि बाजार में यूरिया खरीदने के लिए जब दुकानदार के पास जा रहे हैं तो दुकानदार कह रहे हैं कि जिले में रैक नहीं लगा है जिससे यूरिया नहीं मिल रही है। किसान राधा कृष्ण भगत का कहना था कि रवि के प्रथम पटवन के बाद यूरिया समय से खेत में न डाली जाए तो फसल ग्रोथ प्रभावित करेगा। किसान हरेंद्र तिवारी का कहना था कि यूरिया के किल्लत से सभी किसान चिंतित हैं। किसानों की समस्या जल्द दूर किया जाए। इस मौके पर काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026