Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कांग्रेस की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर, हुसैनगंज, हसनपुरा, आंदर, दारौंदा समेत अन्य प्रखंडों में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी तथा 3 फरवरी को पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की परिवर्तन रैली को सफल बनाने तथा इसकी तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। बसंतपुर मुख्यालय स्थित कुदरत मार्केट में कांग्रेस के प्रखंड प्रभारी उमेश सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेसकार्यकर्ताओ की बैठक हुई। बैठक में 3 फरवरी को पटना गांधी मैदान में होनेवाली कांग्रेस पार्टी की जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में राम बाबू कुशवाहा, मदन सिंह, रवींद्र पांडेय,मंजूर आलम, नागेंद्र उपाधयाय, शत्रुघ्न सिंह,प्रमोद चौधुरी, हरेश पांडेय, धनु पांडेय आदि मौजूद थे। आंदर प्रखंड के पतार बाजार के चौहान मार्केट में कांग्रेस के प्रखंड कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष पंचायत और सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक प्रखंड प्रभारी पं. अवधेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तो यह सेमीफाइनल था, 2019 में फाइनल हो जाएगा। केंद्र में कांग्रेस महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष प्रेमनाथ पांडेय, दुर्गा मल्लाह,सूरज पाठक, तनु पाठक, भोला राजभर, अनिल प्रसाद गोंड़, पुरुषोत्तम तिवारी, देवेंद्र दुबे, झबल पाठक सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। हुसैनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस जिला महासचिव सह प्रवक्ता एवं हुसैनगंज प्रभारी हाफिज जुबैर आसिन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई, जबकि हसनपुरा प्रखंड परिसर में प्रखंड अध्यक्ष जावेद अली के नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ता की बैठक हुई, जिसमें प्रखंड के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये। प्रखंड अध्यक्ष जावेद अली द्वारा मिशन 2019 के उद्देश्य से बूथ स्तरीय मजबूती के बारे में जानकारी दी तथा 3 फरवरी को पटना में आयोजित परिवर्तन रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रखंड प्रभारी सह जिलाअध्यक्ष श्रीकांत सोनी, नारायण पाठक, अयूब खान, रामबली प्रसाद, कन्हैया यादव, शंकर शर्मा, मिथुन राम, मो. अस्लम, सैफ अकबर, मो. आलम अली सहित दर्जनों कार्यकरता उपस्थित थे। दारौंदा प्रखंड मुख्यालय पर कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर से लेकर पंचायत तक की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार कमेटी के विस्तार एवं संगठन को मजबूत करना है। साथ ही तीन फरवरी को पटना में आयोजित रैली को सफल बनाने पर बल दिया गया। बैठक में सरोज भारती, गोरख यादव, जंगबहादुर राम, बच्चा तिवारी,जब्बर हुसैन, विक्रमा यादव, केदार शर्मा, सवालिया मिश्रा, कौशलेश तिवारी आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026