Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शिक्षा समिति व अभिभावकों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरेयां उर्दू में सोमवार को विद्यालय शिक्षा समिति एवं अभिभावकों की बैठक विद्यालय परिसर में हुई। बैठक में विद्यालय में व्याप्त अनियमितता को लेकर चर्चा हुई। शिक्षा समिति एवं अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों के आगमन एवं प्रस्थान का समय सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग से बॉयोमेट्रिक मशीन लगाने की बात कही। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय के शिक्षक कभी भी समय से नहीं आते हैं और साथ ही मध्याह्न भोजन के समय बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं। विद्यालय के शिक्षक मणिभूषण राय अपनी बीमारी का हवाला देते हुए 31 मार्च 2018 से ही अनुपस्थित हैं, शिक्षा समिति ने अनुपस्थित शिक्षक से बीमारी से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने की बात कही, हालांकि उक्त शिक्षक ने बीईओ भगवानपुर हाट द्वारा 22 नवंबर 2018 से योगदान की अनुमति दे दी है। साथ ही विद्यालय परिसर से छुट्टी के बाद शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए सीसी कैमरा लगाने की मांग उठी। शिक्षा समिति एवं अभिभावक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कार्यकलाप से संतुष्ट एवं सहायक शिक्षकों के रवैये से नाखुश दिखे। उनका कहना है कि विभाग के वरीय पदाधिकारी समय-समय पर विद्यालय का निरीक्षण करें एवं अनियमितता मिलने पर उचित कार्रवाई करें। प्रधानाध्यापक सलाउद्दीन ने बताया कि सहायक शिक्षक समय से नहीं आते हैं एवं मध्याह्न भोजन के समय बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं। कई बार कहा गया, इसके बावजूद स्थिति वहीं है। शिक्षक मणिभूषण राय योगदान की अनुमति लेकर आए थे। कुछ त्रुटि होने के कारण सुधार करा कर पुनः आने के लिए कहा गया है। मौके पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष अब्बास अली, फिरोज आलम, एजाज अली सिद्दीकी, जफरे आलम, इम्तेयाज अली, रौनक अहमद, मो. रफीउल्लाह,जियाउर्रहमान आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026