परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज प्रखण्ड अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथौड़ा बड़का टोला के प्रधानाध्यापक श्री शशि कुमार प्रसाद ने अंततः परेशान होकर स्थानीय असामाजिक तत्वों के विरुद्ध हुसैनगंज थाना में आवेदन दिया है. विगत कुछ दिनों से विद्यालय के ही आस पास के स्थानीय मनचले विद्यालय की चाहरदीवारी को फांदकर कमरों की दीवारों पे स्कूली छात्राओं के ही नाम से अभद्र अभद्र टिप्पणियाँ करते हैं. इसके साथ साथ विद्यालय की सम्पति को नुकसान पहुँचाने और कैंपस में लगे पेड़ पौधों को तोड़ने और उखाड़ने से भी बाज नहीं आते.अभी हाल ही में कुछ शरारती तत्वों ने विद्यालय में लगे बिजली वाइरिंग को भी नुकसान पहुँचाया है जिसका निरीक्षण हथौड़ा के मुखिया श्री विजय चौधरी ने आकर किया और उनके विरुद्ध कार्यवाई करने की बात की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…