Categories: जिला

रोजेदारों के बीच खाद्य सामग्री का किया गया वितरण

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के पसिवड़ में सैकड़ो रोजेदार व गरीब जरूरत मंदों के बीच खाद्यान्न का वितरण शिक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में समाजसेवी सुनील सिंह द्वारा मंगलवार को किया गया। इस दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देख सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोगों के बीच इस सामग्री वितरण में किया गया। उन्होंने कहा कि इस लॉक डाउन में रोजेदार व जरूरत मंद की सेवा करना ‘नर सेवा नारायण’ के बराबर है।

वही उन्होंने कहा कि इस लॉक डाउन में रोजेदार की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिसका पालन करते हुए उनके बीच खाद्य सामग्री में चावल, आटा, आलू, अंडा, सेव संतरा, अंगूर, पपीता, तेल, नमक, चना, चना दाल हरी सब्जी यथा गाजर, मूली, चुकंदर, टमाटर, हरा मिर्च आदि का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया राजदेव प्रसाद, विशुनदेव प्रसाद, डॉ दिलीप प्रसाद, डॉ राघो जी प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, चंद्रभान सिंह, रामचंद्र प्रसाद, फिरोज हवारी, आनंद सिंह उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026