परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के दौरान राशन कार्डधारियों को तीन माह का मुफ्त अनाज वितरित करने का काम मंगलवार से शुरू किया गया। फिलहाल एक माह का मुफ्त एवं एक माह का नियमित अनाज लाभुकों को दिया जा रहा है। सिसवन प्रखंड के सभी पंचायतों के लाभुकों को मुफ्त में प्रति लाभुक पांच किलो खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। प्रति लाभुक एक किलो दाल दिए जाने प्रावधान भी लॉकडाउन के कारण लिया गया है, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय ने बताया कि दाल का आवंटन मुख्यालय स्तर से अभी प्राप्त नहीं हुआ है। आवंटन मिलते ही सभी लाभुकों को दाल मुहैया कराई जाएगी। लाभुकों के बीच अप्रैल, मई एवं जून माह का खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। वास्तविक लाभुकों को हर हाल में राशन उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी ने प्रत्येक चार पंचायतों पर एक पदाधिकारियों को पीडीएस दुकानों की निरंतर मॉनिटरिग करने के लिए नियुक्त किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…