परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में मंगलवार को लोकसभा चुनाव को ले 12 मई को होने वाले मतदान को लेकर मतदान पदाधिकारी पी वन, पीटू, पी थ्री का चुनाव पत्र का वितरण बीडीओ अशोक कुमार और बीईओ गुलाम सरवर द्वारा किया गया। मतदान चुनाव पत्र बीआरपी शर्मानंद्र प्रसाद की दिखरेख में प्रखंड के तमाम सीआरसीसी के बीच मे वितरण किया गया। बीआरपी शंभू यादव, मनोज सिंह, सीआरसी जितेंद्र यादव, श्यामदेव यादव,गोविंद रजक, मदन प्रसाद, द्वारिका राम, अमरेंद्र प्रसाद, दिलनवाज हुसैन,उपेंद्र सिंह, पंकज कुमार, रामजन्म सिंह, ब्रजेश कुमार, राहुल कुमार,बलिस्टर सिंह ने अपने अपने संकुल के शिक्षको की चुनाव पत्र को बीआरसी से प्राप्त किया। मतदान कर्मियो के निर्गत पत्र में पार्टी संख्या सहित पोलिंग पार्टी का नाम अंकित रहने से मतदानकर्मियों को पार्टी से मिलान मे कोई परेशानी नहीं होगी। बड़हरिया प्रखंड के शिक्षकों का चुनाव डयूटी जिले के दरौली, गोरेयाकोठी,सिवान, जीरादेई प्रखंड में हुई है। हालांकि लोकसभा चुनाव का दूसरा प्रशिक्षण एक मई से शुरू होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…